पंचायत उपप्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप, थाने में दी शिकायत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी क्षेत्र के एक गांव में सहकारी सभा (सोसायटी) की महिला सचिव ने पंचायत उपप्रधान पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला सचिव ने इस संदर्भ में भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सहकारी सभा की महिला सचिव ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया है कि बीती 10 अगस्त को वह सहकारी सभा में मौजूद थीं। सुबह करीब दस बजे पंचायत उपप्रधान आया और अपने खाते से पैसे निकलवाने की बात कही। उस समय पैसे न होने के कारण उन्होंने उपप्रधान को शाम करीब 4 बजे आकर पैसे ले जाने के लिए कहा।

उनके अनुसार दोपहर के समय वह सभा में अकेली थीं। उन्होंने हेल्पर को बैंक से पैसे लाने के लिए भेजा था। करीब 3 बजे पंचायत उपप्रधान दोबारा आया और पैसे देने की बात कहने लगा। उन्होंने उपप्रधान से कहा कि हेल्पर पैसे लेने बैंक गई है। उसके आते ही पैसे दे दिए जाएंगे। आरोप लगाया कि इस दौरान उपप्रधान काउंटर के अंदर आ गया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

उन्होंने इसका विरोध किया और उपप्रधान को सभा से बाहर निकाला। इसकी शिकायत उन्होंने पहले सहकारी सभा के प्रधान से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला सचिव ने इस संबंध भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...