मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में देश में अग्रणी राज्य है।
मुख्यमंत्री ने आज विश्राम गृह कांगड़ा में जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टाण्डा और प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 जन शिकायतों के त्वरित समाधान प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक लगभग 2.48 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निवारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निवारण के लिए शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले कुछ महीनों से इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है, परन्तु स्थिति सामान्य होते ही यह कार्यक्रम फिर से आरम्भ कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम जनता तक पहुंचने और उनकी शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का एक प्रभावी माध्यम है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक विशाल नैहरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ और पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार इस अवसर पर उपस्थित थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...