इंदौरा: पुलिस ने नष्ट की लाखाें मिलीलीटर कच्ची शराब, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

इंदोरा- शम्मी धीमान

पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में इंदौरा पुलिस ने मंड क्षेत्र के तहत बसंतपुर, गगवाल व तेयोड़ा गांवों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के घरों में दबिश देकर 2 लाख मिलीलीटर कच्ची शराब नष्ट की।

पुलिस थाना इन्दौरा के प्रभारी सुरिंदर सिंह धीमान ने बताया कि उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विपन कुमार व सुनील कुमार पर आधारित पुलिस टीमों ने बसंतपुर, गगवाल व तेयोडा गांवों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के घरों में दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने घरों के आसपास लोहे और प्लास्टिक के ड्रमों व पॉलीबैग में छुपाकर रखी कच्ची शराब सहित शराब तैयार करने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में 2 महिलाओं व एक व्यक्ति को 5-5 हजार मिलीलीटर शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनिया पत्नी राजेश कुमार गांव गगवाल, रीना पत्नी पीरा दित्ता गांव भुम्बला व बच्चन सिंह पुत्र साई दास निवासी गगवाल के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...