अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रैक्‍टर चालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

संतोषगढ़ नगर में पुलिस ने अवैध खनन करने पर 15 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभाग के साथ मिलकर कार्य करने में जुटी है।

संतोषगढ़ नगर की स्वां नदी के बीच प्रतिबंध के बावजूद खनन किया जा रहा था। खनन विभाग को इसकी सूचना मिली तो संतोषगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी गुरमेल सिंह ने हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को सहयोग के लिए भेजा। पुलिस ने नदी में 15 ट्रैक्टर चालकों को रोक लिया।

पुलिस ने सोमनाथ, इंद्रजीत निवासी सन्तोषगढ़, अभिषेक रिहल सनोली, गुरनाम सिंह तलवाड़ा नंगल, महेंद्र सिंह भल्लड़ी पंजाब, सुखविंद्र सिंह सनोली, कृष्ण देव तलवाड़ा नंगल, धर्मपाल डुकली नंगल, अवतार सिंह वरमला नंगल पंकज कुमार सनोली, राम सिंह सुखसाल, जितेंद्र कुमार सिंगा, प्रदीप कोहली अजौली नंगल, जोगिंद्र सिंह निवासी समतैन बिलासपुर व पंकज कुमार निवासी संतोषगढ़ के खिलाफ अवैध खनन करने पर मामला दर्ज किया।

वहीं जिला खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि विभाग ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस टीम को लेकर कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...