दोपहिया चालक सहित सवारी को हेल्‍मेट पहनना जरूरी, पुलिस ने जारी किए सख्‍त निर्देश

--Advertisement--

Image

दोपहिया चालक व सवारी दोनों हेलमेट पहने नहीं तो ऐसे चालकों के चालान काटे जाएंगे। पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया पंचरुखी से होकर गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और सवारी दोनों के लिए हेलमेट जरूरी है।

व्यूरो रिपोर्ट

दोपहिया चालक व सवारी दोनों हेलमेट पहने नहीं तो ऐसे चालकों के चालान काटे जाएंगे। पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया पंचरुखी से होकर गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और सवारी दोनों के लिए हेलमेट जरूरी है।

अगर कोई दोपहिया वाहन चालक नियमों का उलंघन करते हुऐ पकड़ा गया तो उसका चालान होगा। साथ ही पंचरुखी और उसके आसपास की पंचयतों के जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कहीं पर नशा तस्करी हो रही है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

सूचना देने वाले लोगों की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को नशे के तस्करों व इस अवैध कार्य से जुड़े लोगों के बारे में कोई भी जानकारी है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी तरह से बर्दास्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों की पालना खुद की सुरक्षा के लिए व अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। इस लिए अभिभावकों से आग्रह है कि अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया व चौपहिया वाहन चलाने को न दें। यह अन्य लोगों की जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...