उपचुनाव से पहले आज फतेहपुर दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, क्षेत्र की जनता को देंगे ये सौगात

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज कई तोहफे व सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम धर्मशाला पहुंचे थे। यहां परिधिगृह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ठहरे हुए हैं। सुबह नौ बजे परिधि गृह से पुलिस मैदान से हेलिकॉप्टर के माध्यम से फतेहपुर के लिए रवाना हुए।

व्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज कई तोहफे व सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम धर्मशाला पहुंचे थे। यहां परिधिगृह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ठहरे हुए हैं। सुबह नौ बजे परिधि गृह से पुलिस मैदान से हेलिकॉप्टर के माध्यम से फतेहपुर के लिए रवाना हुए।

फतेहपुर रैहन स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरा। यहां पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कई योजनाों की आधारशिला रखेंगे। लाभार्थी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। दोपहर का भोजन फतेहपुर में होगा। दोपहर बाद मुख्यमंत्री रैहन से शिमला के लिए हेलिकॉप्टर से वापस रवाना हो जाएंगे। फतेहपुर उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विभिन्न परियोजनाओं, भवनों व मार्गों की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री फतेहपुर में बाढ़ से सुरक्षा के लिए फतेहपुर खड्ड व दो सरकारी भवनों व ट्यूबवेल और पेयजल योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा ट्यूबवेल नेरलो, गलोवा, और मंगड़याल में ट्यूबवेल, स्वास्थ्य केंद्र पोलिया के भवन व रैहन के अपग्रेड पचास बिस्तर के सिविल अस्पताल के अतिरिक्त भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
भटोली से मलहांता मार्क से कोफलोली नंगल रोड़ की भी आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा बजीर राम सिंह स्टेडियम फतेहपुर में लाभार्थी सम्मेलन में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...