डीएसपी मोहन रावत ने संभाला कार्यभार, नशा माफिया के खिलाफ होगा काम

--Advertisement--

Image

डीएसपी मोहन रावत ने पालमपुर में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि शहर की यातायात समस्या को पटरी पर लाने के विशेष प्रयास होंगे वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

व्यूरो, रिपोर्ट

नवनियुक्त डीएसपी मोहन रावत ने पालमपुर में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि शहर की यातायात समस्या को पटरी पर लाने के विशेष प्रयास होंगे वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को भी मुस्तैद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नशा माफिया को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा तथा क्षेत्र में अवैध रूप से इस धंधे में जुटे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही जनता के साथ मिलकर काम करते हुए अपराध खत्म करने व अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजकल साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं जिनको लेकर लोगों को जागरूक करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही डीएसपी ने कहा कि नशे की दलदल में उतर चुके युवाओं को भी काउंसलिंग के माध्यम से वापिस पटरी पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

बतौर डीएसपी यहां पर उनकी यह पहली नियुक्ति है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर ली हैं।वर्ष 2008 में बतौर सब इंस्पैक्टर पुलिस विभाग में करियर की शुरुआत करते हुए मोहन रावत में अंब, मनाली और बरमाण में इंस्पेक्टर के पद पर रहते हुए कई कठिन कार्यों को बखूबी अंजाम देकर विभाग में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।

मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले मोहन रावत का जीवन चुनौतियों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया की लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा प्राथमिकता से किया जाएगा। लोग बेझिझक उनके पास अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की भी बात कही, ताकि होने वाले किसी भी गैरकानूनी कार्य व जुर्म को रोका जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...