भटियात: लाहडु चक्की खड्ड में अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के बाद हुआ स्व वीरभद्र सिंह का अस्थि विसर्जन

--Advertisement--

Image

भटियात, भूषण गुरुंग

आज भटियात विधान सभा क्षेत्र के लाहडु में (चक्की खड्ड) में स्वर्गीय राजा श्री वीरभद्र सिंह जी की अस्थि कलश को सभी भटियात बसियों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देने के पश्चात विसर्जन किया गया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक भटियात विधान सभा क्षेत्र कुलदीप सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल, विजय कंवर महासचिव, महिला कांग्रेस भटियात की अध्यक्षा श्रीमती शालू शर्मा, महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता, व कांग्रेस पार्टी भटियात कार्यकारणी के सभी वरिष्ठ सदस्य, युवा कांग्रेस ज़िला चम्बा के अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया , युवा कांग्रेस भटियात के अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, सोशल मीडिया भटियात कांग्रेस के कार्यकारणी सदस्य,भटियात विधान सभा क्षेत्र की सम्मानीय जनता ने राजा वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा जनसैलाब श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह जी आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार होने के साथ-साथ ऐसे जननायक भी थे जिन्होंने शुरुआत से अपना जीवन हिमाचल और हिमाचल वासियों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने भटियात विधान सभा क्षेत्र में राजा जी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को भी याद किया।

देवभूमि का कण कण राजा वीरभद्र जी के अपार बलिदानों और सेवाभाव का गवाह रहेगा, उन्होंने कहा कि राजा साहब भले ही शारीरिक रूप से हम सब के बीच में नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए इतिहासिक कार्यों को सदैव समस्त हिमाचल युगों युगों तक स्मरण करता रहेगा जिस से सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...