राशन कार्ड बनाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बैजनाथ धानग की महिला ने व्यक्ति पर जोर जबरदस्ती होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर झांसा देकर दो बार होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप महिला ने लगाया है।

व्यूरो, रिपोर्ट

बैजनाथ धानग की महिला ने व्यक्ति पर जोर जबरदस्ती होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर झांसा देकर दो बार होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप महिला ने लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

बीती रात धानग तहसील व थाना बैजनाथ की 34 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दी है कि पडियारखर में किसी दुकान में अपने गुजर-बसर के लिए कार्य करती थी। 12 जुलाई को 2021 अपने जानने वाले एक व्यक्ति जितेंद्र मिश्रा से अपने राशन कार्ड बनाने के लिए बात कर रही थी तो वहां पर राकेश कुमार उर्फ फांदी पुत्र पंचकू राम ग्राम निवासी नोरा सुकारना पोस्ट ऑफिस सकड़ी थाना बैजनाथ भी खड़ा था। जिस ने कहा कि मैं राशन कार्ड बनवा दूंगा आप मेरे साथ पालमपुर चलो  महिला उसके साथ गाड़ी में बैठ कर पालमपुर चली गई राकेश कुमार ने इसके साथ कहा कि चलो होटल में चाय पी लेते हैं और वहां होटल में जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

राकेश इसके साथ फोन पर बातचीत करता रहता था 13 जुलाई 2021,को यह चोबीन चौक बैजनाथ में बस का इंतजार कर रही थी तो वहां पर उपरोक्त राकेश कुमार स्विफ्ट गाड़ी लेकर आया और महिला को उसमें बिठा लिया। दोबारा से उसी होटल में  ले जाकर उसने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

15 जुलाई 2021 को यह अपने घर जाने के लिए पडियारखर में बस का इंतजार कर रही थी तो उपरोक्त राकेश कुमार अपने किसी दोस्त रमन कुमार के साथ गाड़ी लेकर मेरे साथ जहां यह खड़ी थी वहां आ गए व इसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठने को कहने लगे। इस के मना करने पर इन्होंने जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। जब शोर किया तो राकेश कुमार ने गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

जिस पर बीती रात पालमपुर पुलिस थाना में महिला ने अपना मेडिकल इत्यादि करवाया वा एक शिकायत पत्र दिया। इस पर पुलिस थाना बैजनाथ आइपीसी की धारा 366, 376, 506, 34 में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

हिमख़बर डेस्क  1 एच पी नेवल यूनिट एनसीसी, बिलासपुर द्वारा...

नौकरी का सुनहरा अवसर: हमीरपुर रोजगार मेले में 445 पदों के लिए इंटरव्यू

हिमख़बर डेस्क  जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...