इंदौरा: शरारती तत्‍वों ने खंडित किया शिवलिंग, लोगों में आक्रोश, मौके पर पहुंचे एसडीएम

--Advertisement--

Image

उपमंडल इंदौरा के तहत सुरड़वां दरिया के पास शरारती तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद से अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय लोगों मे काफी रोष और गुस्सा है। स्थानीय निवासियों ने बताया एक युवक नदी में नहाने के लिए आया

इंदौरा, व्यूरो, रिपोर्ट

उपमंडल इंदौरा के तहत सुरड़वां दरिया के पास शरारती तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद से अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय लोगों मे काफी रोष और गुस्सा है। स्थानीय निवासियों ने बताया एक युवक नदी में नहाने के लिए आया और जब नहाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए गया तो वहां पर शिवलिंग खंडित पाया। युवक ने आसपास के लोगों को इस बारे में सूचित किया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष व गुस्‍सा है।

लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सोमिल गौतम, पुलिस के साथ खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने यहां पर लोगों की पूरी बात सुनी और लोगों ने बताया अज्ञात लोगों ने शिवलिंग को खंडित कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त से सख्त कदम उठाए।

शिवलिंग खंडित किए जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों ने एसडीएम व पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व मामले की पड़ताल करने का आग्रह किया है। इस घटना से हिंदू धर्म के लोगों में काफी आक्रोश है। लेकिन य‍ह किसी नशेड़ी या शरारती तत्‍वों की ही करतूत है। प्रशासन इस घटना के काफी सख्‍त है।

यह बोले एसडीएम

एसडीएम सोमिल गौतम ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं या जिनका भी यह काम है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी व सख्ती से निपटा जाएगा। क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को इस तरह के कार्य को करने की इजाजत नहीं है सभी को कानून के दायरे में रहना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...