जीएस बाली ने मुख्यमंत्री पद पर जिला कांगड़ा का दावा ठोका, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री पद पर किसी जिले के लिए दावा ठोका है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि 50 साल बाद मुख्यमंत्री का चेहरा जिला कांगड़ा से होना चाहिए। जीएस बाली के इस बयान के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। गुरुवार को मीडिया के सवाल में बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा का मुख्यमंत्री की सीट पर पूरा अधिकार है।

इसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। सूबे की सियासत की गाड़ी यहीं से निकलती है, तभी वह शिमला पहुंचती है। अब समय की भी यही पुकार है। वीरभद्र के बाद अब हिमाचल में कांग्रेस का नेता कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसके लिए पार्टी और लोग मानेंगे, वही नेता होगा। दावा करने से कुछ नहीं होगा। नेता जनता और पार्टी हाईकमान बनाएगी। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर गुटबाजी होगी भी तो एक डिनर में खत्म हो जाएगी।

सरकार पर तीखे वार
बाली ने प्रदेश सरकार के मिशन रिपीट को मिशन डिफीट करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन निगम को बंद करवाने पर तुली है। किराया इतना बढ़ा दिया है कि कोई भी बसों में नहीं बैठना चाहता। एयरपोर्ट का विस्तार आज तक नहीं हो पाया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय में हो रही नियुक्तियां शक के घेरे में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश | 10:04 बजे रातहिमाचल प्रदेश के...

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...