पंजपीरी में दो अनियंत्रित गाड़ियों की टक्कर, दो लोग घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर पंजपीरी में दो अनियंत्रित गाड़ियों की टक्कर की चपेट में आने से दो लोग घायल। प्राथमिक उपचार के बाद नालागढ़ भेजा वहां पर नाजुक हालत को देखते पीजीआई चंडीगढ़ किया रैफर।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पंजपीरी नामक स्थान पर दो गाड़ियां आगे पीछे जा रही थी। जैसे ही पंजपीरी में एक तीखे मोड़ पर पहुंचे वहां पर पीछे जा रहे ट्रक के ब्रेक काम करना छोड़ गए जिसके चलते यह ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसा।

टक्कर के कारण आगे जा रहा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थरों पर जा चढ़ा। इन दोनो गाड़ियों की आपसी टक्कर के कारण वहां पर पहले से सेल्फी लेने के चक्कर में पति और पत्नी आगे जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिसके चलते दोनो पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना को होते पंजपीरी के स्थानीय युवक बचन सिंह ने देख लिया बचन सिंह नालागढ़ की तरफ जा रहा था उसने घायल दंपति को अपनी निजी गाड़ी में उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। जहां पर उक्त दोनों पति पत्नी के उपचार के बाद एफआरयू अस्पताल नालागढ़ भेजा गया। जहां से घायल दंपति की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों की पहचान विजेंद्र सिंह पुत्र धनजीत सिंह 616 अर्बन एस्टेट लुधियाना तथा निकिता पत्नी विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट हरपाल सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...