80 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

--Advertisement--

Image

अम्ब, आशीष कुमार 

पुलिस थाना अंब के तहत ज्वार के पास एक कार लगभग 80 फीट खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर पांवटा साहिब ( कोलर) निवासी कार में सवार दो व्यक्ति दो औरतें तथा चार बच्चे नादौन की ओर जा रहे थे।

जिनकी पहचान अनिल कुमार (30) पुत्र जसमेर सिंह, वीना देवी (42) पत्नी प्रेम सिंह, अंशुमन (4) पुत्र अनिल कुमार, नमन कुमार (6) पुत्र नरेश कुमार, कृष 12 पुत्र भूपिंदर सिंह, जसप्रीत कुमारी (43) पत्नी नरेश कुमार, मुकुल (13) पुत्र प्रेम सिंह, मेघना (16) पुत्री प्रेम सिंह, प्रेम सिंह (49)पुत्र बलवंत सिंह  के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को अचानक इनकी कार अनियंत्रित होकर ज्वार के नजदीक खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। जहां सेे उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।

डीएसपी अम्ब का चार्ज जो कि आजकल SDPO हरोली के पास है। SDPO हरोली अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शूरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...