कोविड नियमों का पालन न करने वाले पर्यटकों पर करें कार्रवाई- उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चंबा ,11 जुलाई

जिला में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने पर्यटक स्थल खजियार व डलहौजी में स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा कोविड-19 नियमों की अनुपालना की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्यवाही भी अमल में लाई गई है , और मास्क वितरित करने के उपरांत पर्यटकों को जागरुक भी किया जा रहा है।

उपायुक्त चंबा ने बताया कि प्रदेश में छह पर्यटक स्थल हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं, जिनमें डलहौजी खजियार भी शामिल हैं। जहां पर्यटकों की बढ़ती भीड़ में कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए जिला में प्रदेश सरकार द्वारा डलहौजी में अतिरिक्त पुलिस बल चतुर्थ आईआरवीएम की एक रिजर्व की तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं । जो जल्द ही एक्शन मोड में कार्य को अंजाम दे रही है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों केअनुरूप पर्यटकों की भीड़ को नो मास्क नो सर्विस और उचित दूरी के नियम का पालन करवाने तथा कॉविड महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए का सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने तथा पर्यटकों पर नजर रखने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं ।

जिला में कोविड- की स्थिति अभी बेहतर स्थिति में नहीं है लिहाजा उपायुक्त ने अपील की है कि होटल व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट और होम स्टे के मालिक, के साथ-साथ रेहड़ी फड़ी और घोड़ा मालिक अपने पर्यटकों को कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार बनाए रखने के लिए तथा प्रेरित करने को जिम्मेवारियों का बखूबी से निर्वहन सुनिश्चित बनाएं । अन्यथा संक्रमण पुनः फैलने की नाजुक स्थिति में हैै ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...