हिमाचल के गायक अजय सहगल की एलबम कुछ कह न पाऊं मैं हुई रिलीज

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक अजय सहगल जिन्हें बालीवुड में एके सहगल के नाम से जाना जाता है। अजय सहगल की नई हिंदी एलबम कुछ कह न पाऊं मैं शनिवार को रिलीज हुई।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक अजय सहगल, जिन्हें बालीवुड में एके सहगल के नाम से जाना जाता है। अजय सहगल की नई हिंदी एलबम कुछ कह न पाऊं मैं, शनिवार को रिलीज हुई। एलबम के टाइटल ट्रैक एवं गीत को सहगल ने न केवल अपनी आवाज दी है, बल्कि इस गीत के बोल भी स्वयं अजय सहगल ने लिखे हैं।

गाने के वीडियो में एके सहगल के साथ प्रसिद्ध टेलिविज़न और बॉलीवुड अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने अभिनय किया है। गीत को अपने मधुर संगीत से संवारा है संगीतकार सौरभ भट्ट ने। एलबम का निर्देशन युवा उभरते निर्देशक एकलव्य सेन ने किया है।

अजय सहगल ने बताया कि गीत के दृश्यों को मुंबई, मेरठ और धर्मशाला की सुंदर पहाड़ियों पर फ़िल्माया गया है। बहुत से बॉलीवुड कलाकारों और प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा ने सहगल और गरिमा अग्रवाल को इस ख़ूबसूरत गीत के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस इस गीत के लेकर बहुत उत्साहित हैं।

डलहौजी से संबंध रखने वाले अजय सहगल ने इससे पूर्व 11 जून को महान क्रांतिकारी शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्‍मिल के जन्मदिवस पर एक पुस्तक भी लिखी है। वह अभी योल छावनी बोर्ड में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। अजय को लिखने का भी शौक है। अजय सहगल ने अपनी पुस्तक “सवाल राष्ट्र का“ में बिस्मिल की लिखी प्रेरणादायक रचनाओं और संदेशों को विशेष स्थान दिया है।

उन्होंने यह पुस्तक खासतौर पर शहीद बिस्मिल को ही समर्पित की है। अपनी पुस्तक में उन्होंने बिस्मिल की मुख्य रचनाओं को स्थान दिया है। यही नहीं अजय सहगल ने इससे पूर्व भी कई गाने गाए हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान ही जगत पिता, हे जगत प्रभू शीर्षक से गाना गाकर भगवान से कोरोना महामारी से रक्षा करने की प्रार्थना की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...