पुलिस के स्पेशल सेल ने पकड़ी 2500 करोड़ की हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली। व्यूरो, रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने शनिवार को नशीले पदार्थ की तस्करी के बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 350 किलो से अधिक हेरोइन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हेरोइन की क़ीमत अंतराष्ट्रीय बाज़ार में करीब 2500 करोड़ रुपए आंकी गई है। स्पेशल सेल के पुलिस उपयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने संवाददाताओं को बताया कि स्पेशल सेल टीम ने नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, गुरजोत सिंह उर्फ गोलू, हजरत अली और रिजवान कश्मीरी के रूप में हुई है। इनमें से हजरत अली अफगानिस्तान का निवासी है और इसे हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इनके पास से 350 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि स्पेशल सेल ने वर्ष 2019 में मल्टी स्टेट ऑपरेशन में 330 किलो अफगान हेरोइन जब्त की थी। तभी से टीम इस ऑपरेशन से आगे खुफिया जानकारी को विकसित कर रहीं थीं। हाल ही में यह जानकारी मिली थी कि रिजवान अहमद उर्फ रिजवान कश्मीरी नामक व्यक्ति दिल्ली और पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे कुछ अन्य राज्यों के क्षेत्र में नशीली पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है।

लगातार पूछताछ करने पर आरोपी गुरप्रीत सिंह और गुरजोत सिंह ने खुलासा किया कि वे इस ड्रग रैकेट को वर्तमान में पुर्तगाल में छिपे हुए नवप्रीत सिंह उर्फ नव नामक रैकेट के मुखिया के निर्देशों पर संचालित कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह की मुलाकात नवप्रीत सिंह उर्फ नव से पंजाब की कपूरथला जेल में उस समय हुई, जब वे वहां एनडीपीएस के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार होने पर न्यायिक हिरासत में थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...