ज्वाली में 16 कारतूस, सिक्के व उर्दू में लिखे पत्रों के मिलने पर विश्व हिंदू परिषद ने कार्यवाही की मांग करने हेतु ज्ञापन सौंपा

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी

उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत नरगाला के सोहड़ा गांव में कुएं से 16 कारतूस, सिक्के व उर्दू में लिखे पत्रों के मिलने उपरांत विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा संज्ञान लिया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेश गुलेरिया के नेतृत्व में जवाली के विधायक अर्जुन सिंह के माध्यम से जिलाधीश कांगड़ा को ज्ञापन भेजा।

जिसमें इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई गई है। सुरेश गुलेरिया ने कहा कि कारतूस सहित अन्य सामग्री मिलने से देश विरोधी घटनाओं के घटित होने का अंदेशा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी उचित जांच होनी चाहिए तथा किसी प्रकार की कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।

विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा मुझे कारतूस सहित अन्य सामग्री मिलने पर उच्च स्तरीय जांच को लेकर ज्ञापन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मैंने इसके बारे में जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम जवाली व एसएचओ जवाली को निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि विस सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

इस मौके पर प्रान्त सह संयोजक सभ्य लोहटिया, जिला मंत्री सुनील दत्त, सह मंत्री अर्पण चावला, प्रखंड अध्यक्ष इंदौरा जतिंदर कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...