जब तक सूरज चांद रहेगा, राजा जी का नाम रहेगा’, ‘राजा जी अमर रहे, अमर रहे’ के उदघोष जवाली में आयोजित शोक सभा में गूंजे

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

‘जब तक सूरज चांद रहेगा, राजा जी का नाम रहेगा’, ‘राजा जी अमर रहे, अमर रहे’ के उदघोष के साथ जवाली कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह को विश्रामगृह जवाली में आयोजित शोक सभा में गूंजे। दो मिनट का मौन भी रखा गया।

ब्लॉक कांग्रेस जवाली, युवा कांग्रेस जवाली व महिला कांग्रेस जवाली ने राजा वीरभद्र सिंह के चित्र समक्ष नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित के श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस जवाली के महासचिव सुरेंद्र शिंदा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह राजनीति के  चाणक्य कहलाते हैं।

उन्होंने कहा कि राजा साहब ने हर क्षेत्र में एक समान व संतुलित विकास करवाया है। कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह को विकास के क्षेत्र में युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा।

इस मौके पर ब्लॉक महासचिव सुरिंदर छिंदा, नगर पंचायत चेयरमैन राजिंदर कुमार, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया, प्रदेश सदस्य डॉ गुलशन चौधरी, विनय चौधरी, कर्ण मेहरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष इंदु बाला, सौरभ चौधरी, संसार सिंह संसारी, नीलम कुमारी, अनूप सिंह महाशू, बीडीसी उमेश धीमान, मनमोहन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशि कुमार, नरगाला पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर भाटिया, अंकित डोगरा, वेद प्रकाश, पूर्व जिला परिषद सुनील डिंपल, हरसर पंचायत पूर्व प्रधान देस राज सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...