पानी की तलाश में आया तेंदुआ हो गया कैद, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

ज़िला ऊना के उपमंडल बंगाणा की जसाणा पंचायत के आसरी में पानी की तलाश में आया एक तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की ओर से बनाई गई बाबड़ी में शनिवार सुबह पानी की तलाश में आया तेंदुआ कैद हो गया।

ऊना, अमित शर्मा 

ज़िला ऊना के उपमंडल बंगाणा की जसाणा पंचायत के आसरी में पानी की तलाश में आया एक तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की ओर से बनाई गई बाबड़ी में शनिवार सुबह पानी की तलाश में आया तेंदुआ कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग इस स्थान पर पानी भरने आते हैं। रोज की तरह ही एक स्थानीय युवक सुबह-सुबह पानी भरने के लिए गया था। उसने देखा कि बाबड़ी के अंदर एक तेंदुआ है। युवक ने उसी समय बाबड़ी को बाहर से बंद कर दिया, ताकि तेंदुआ किसी पर हमला न कर दे।

इस मामले की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी गई और प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने बिना देरी किए बाबड़ी पर पहुंच कर स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया।

वन विभाग के रेंज अधिकारी संदीप सेठी व बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा भी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। टीम डॉक्टर का इंतज़ार कर रही है। डॉक्टर के आने के बाद तेंदुए का मेडिकल करवाया जाएगा और उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

यदि तेंदुआ स्वस्थ हुआ तो उसे तुरंत जंगल में छोड़ दिया जाएगा और यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत हुई तो उसे वन विभाग अपने साथ इलाज़ के लिए ले जाएगा।

पिछले कल भी एक पाइथन पानी की डिग्गी में फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू किया था। इन दिनों जिला ऊना में गर्मी पड़ रही है, जिस वजह से जंगली जानवर पानी के स्थानों का रुख कर रहे हैं और भीड़भाड़ के क्षेत्रों में आकर फंस रहे हैं।

वन अधिकारी मृत्युंजय माधव ने कहा वन विभाग की टीम मौके पर है। स्थिति हमारे नियंत्रण में है डॉक्टर द्वारा मेडिकल करवाने के बाद तेंदुए पर फैसला लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...