सिहुन्ता: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी ने राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता, अनिल संबियाल

आज भटियात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इकाई सिहुन्ता और युवा कांग्रेस कमेटी इकाई सिहुन्ता साथियों ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश की जनता के दिलों के राजा ,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भटियात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इकाई सिहुन्ता और युवा कांग्रेस कमेटी इकाई सिहुन्ता के सभी साथियों ने राजा साहब की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा।

हिमाचल प्रदेश की जनता के कल्याण ओर उनकी तरक्की के लिए राजा साहब ने हिमाचल के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। इसी बलिदान ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 6 बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।

कमेटी के सदस्य मनोज महाजन , कृष्ण चन्द चेला व अमर नाथ ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के जाने के बाद हिमाचल प्रदेश को ऐसी क्षति पहुंची है जो कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा राजा साहब ने जिला चम्बा में अथाह विकास करवाया है |

इस मौके पर जगदीश चन्द चोहान , सरदार सिंह , ओंकार चोहान , शशी महाजन , करतार , पवन कुमार , नसीब राणा , रिंकु मेहरा , वैभव शर्मा , राकेश कुमार , शशी कुमार , वचित्र कुमार , दिनेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...