सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने लगाई गुहार

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

जिला कांगड़ा के विकास खंड फतेहपुर की पंचायत ढसोली के वार्ड नंबर 3 की सड़क की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों के अनुसार दर्जनों घरों को जाने बाला यह रास्ता पूरी तरह टूट चुका है। बारिश होने के बाद रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है।

आज से 10-12 साल पहले यह रास्ता पक्का हुआ था। उसके बाद इसकी समय पर मरमत न होने के कारण हालत दयनीय हो गई है मरमत के अभाव के कारण रास्ते के किनारे पर बनी नालिया भी टूट चुकी है और नालियों में इक्ठा होने बाला पानी भी बीमारियों का संकेत है।

लोगो का कहना है की बरसात का मौसम चल रहा है बारिश का पानी भी सड़क पर इक्ट्ठा रहता है। जिससे लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानियो ग्रामीणों में मोनिका देवी ,दलवीर सिंह, अनिता देवी , रीना देवी मनोज कुमार आदि ने पंचायत जन प्रतिनिधियों और खंड विकास अधिकारी से रास्ते की मरमत करवाने की गुहार लगाई की जल्द से जल्द उन्हें इस समस्या से निजात दिलाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...