कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया बोले- जाते-जाते हिमाचल के विकास को पंख लगा गए राजा

--Advertisement--

Image

जाते-जाते हिमाचल के विकास को पंख लगा गए राजा, अधिकतर स्कूल वीरभद्र सिंह की देन; गांव-गांव तक पहुंचाई स्वास्थ्य और सड़क सुविधा, पांच छात्रों को भी खोल दिए विद्यालय

व्यूरो, रिपोर्ट

जाते-जाते वीरभद्र सिंह हिमाचल के विकास को पंख लगा गए। वे चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर लोक निर्माण विभाग। तीनों विभागों में उन्होंने भरपूर कार्य कर विकास को अमलीजामा पहनाया। हिमाचल में जब-जब शिक्षा का नाम आएगा, तब-तब राजा वीरभद्र का नाम इतिहास में जोड़ा जाएगा।

प्रदेश में शिक्षा का विकास अगर हुआ है, तो वह राजा वीरभद्र की देन है। इसके साथ राज्य में मेडिकल कालेजों का झाल भी उन्होंने ही बिछाना शुरू किया। प्रदेश का सबसे बड़ा व पहले मेडिकल कालेज की नींव भी उन्होंने ही रखी। वहीं प्रदेश की पंगडंडियों को सड़कों व पक्के राश्तों में तबदील करने वालों में भी पहला नाम उनका ही आएगा।

शिक्षा जगत की बात करें, तो शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 18 हजार के करीब सरकारी स्कूल हैं, इसमें से 90 प्रतिशत स्कूल राजा वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में खोले गए हैं।

उन्होंने स्कूल, कालेज खोलने के लिए सभी नियमों को भी तोड़ दिया। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर छात्र तक प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा मुहैया करवाना चाहते थे।

यही वजह है कि जब भी वह किसी क्षेत्र में दौरे के लिए जाते थे, तो लोगों की मांगों पर वहां स्कूल या कालेज खोलने की घोषणा कर देते हैं, तब चाहे उस क्षेत्र में एक या पांच से भी कम छात्र क्यों न हों।

स्कूल, कालेज खोलने की उनकी इन घोषणाओं की वजह से कई बार विपक्ष के साथ उनकी नोक झोंक भी होती थी, लेकिन इन सभी को दरकिनार कर वह छात्रों को सुविधा देने के लिए स्कूल-कॉलेज खोल देते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...