मक्की की फसल को लगे कीटों के प्रकोप ने किसानों की बढ़ाई परेशानी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

मक्की की फसल को लगे कीटों के प्रकोप ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है।बारिश न होने से जहां मक्की की फसल सूख रही है तो फसल को अब कीट तबाह कर रहे हैं।

इस बार अकेले उपमंडल स्वारघाट में ही नहीं बल्कि पूरे जिला बिलासपुर इस कीट ने मक्की की फसल पर अपना कब्जा जमा लिया है।

हरे रंग के यह कीट मक्की के पौधे में घुसकर उसे खा लेते हैं और इससे पौधे मुरझाने लगते हैं।यह कीट पहले पौधे में छिद्र करता है और उसके बाद रस चूसकर उसे खोखला कर देता है।

कृषि विभाग के अनुसार कई किलोमीटर तक उड़ने की क्षमता रखने के कारण यह कीट अधिक मात्रा में फसलों को प्रभावित कर रहा है तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष विभाग के पास किसानों की इस कीट के प्रकोप की बहुत शिकायते आ रही हैं जिसपर विभाग द्वारा फसलों का निरीक्षण करके किसानों को दवाई का छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...