
चुवाड़ी, भूषण गुरुंग
नगर पंचायत चुवाड़ी में करीब बीस करोड़ की लागत से बन रही सीवरेज परियोजना की गुणवत्ता एक बार फिर से सवालों के घेरे में आती नजर आ रही है। यह सीवरेज नगर पंचायत चुवाड़ी में करीब 17 किलोमीटर लंबी बिछेगी। इसका अधिकतर काम पूरा हो चुका है।बताते चले कि इस परियोजना में जो पाइप लाइन बाजार में बिछाई जा रही है उसकी डायामीटर काफी कम है। कम मोटाई के चलते आने वाले समय में यह पाइप जाम हो सकती है। पिछले एक महीने से हनुमान चौक से अस्पताल तक पाइप बिछाने के लिए सडक की खुदाई की गई थी उसे आज तक ठीक करने की जहमत किसी ने नहीं उठाई है। जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।सथानिय दुकानदारों को धूल मिट्टी के कारण सांस लेने में काफ़ी परेशानी हो रही है और दुकानों में रखा सारे सामान खराब हो रहा है जिसकी सुध कोई भी नही ले रहा है।
गत रात्रि बरसात की पहली बारिश ने ही भूकडू नाले के पानी ने सीवरेज पाइप लाइन के लिए जो सपोर्ट लगाई थी वह धवसत हो गई है।और जगह-जगह से पाइप लाइन बिखर गई है।जिस पर स्थानिय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस काम में गुणवत्ता को ताक पर रख कर जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है।स्थानिय निवासी अभीषेक,गिरधारी लाल, विनय सिंह, संदीप जसरोटीया, संदीप शर्मा, अमित महाजन, नवनीतन शर्मा, मुकेश कुमार, साहिल महाजन, करीम वक्श,रसीद मुहम्मद, अजीत सिंह, पंकज सिंह का आरोप है ठेकेदार के द्वारा जो काम किया जा रहा वह मनमाने तरीके से किया जा रहा है।
जब यह चैंबर व सपोर्ट नालों में बनाए जा रहे थे तब भी लोगों ने कहा था कि इनके द्वारा पानी का बहाव रुकेगा और उनकी जमीनें व घर पानी की जद में आ सकते हैं परंतु ठेकेदार व विभाग ने केवल मात्र आश्वासन दिया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा ।अभी बरसात शुरू हुई है और लोगों को यह डर सताने लगा है कि कहीं पानी के कटाव से उनके घरों को क्षति ना पंहुचे ।उनहोंने विभाग से गुहार लगाई है कि जो चैंबर व सपोर्ट नालों में बनाई है उसकी दूसरी ओर सुरक्षा दिवार लगाई जाए जिससे उनकी जमीनें व घर सुरक्षित रहें ।
जब इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के अधिषाशी अभियंता राकेश ठाकुर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों को जांच करने के लिए निर्देश दे दिए हैं जो चैंबर व सपोर्ट गिर गई है उन्हे जल्द ठीक किया जाए।और लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या पेश ना आए इसके आदेश दे दिए हैं ।
