लाडली फाउंडेशन एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं रेनबो स्टार क्लब के दाधिकारियों ने नवनियुक्त उपायुक्त बिलासपुर से भेंट की

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

लाडली फाउंडेशन,गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत , रेनबो स्टार क्लब के प्रधान अजय कौशल एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा ने उपायुक्त पंकज राय को माता श्री नैना देवी जी से लाई चुनरी, हिमाचली टोपी एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

 

इस मौके पर लाडली फाउंडेशन रेनबो स्टार क्लब सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं हिमालयन विकास सेवा संस्था द्वारा चलाई जा रही समाजिक जन कल्याण कार्य एवं खेलकूद एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में उपायुक्त पंकज राय को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

 

शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त पंकज राय को सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई की गोबिंद सागर झील फोरलेन ट्रासल के पास बाधं बनाया जाए। बांध बनने से बिलासपुर के पर्यटन को बढ़वा मिलेगा तथा पूरा वर्ष वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं।

 

मार्च 2021 में बीबीएमबी के चेयरमैन ओर तत्कालीन उपयुक्त बिलासपुर ने मौके पर पहुंच कर स्पोट विजिट किया। जिसके फलस्वरुप बीबीएमबी के चेयरमैन ने तत्कालीन उपयुक्त बिलासपुर को बांध बनाने हेतु सर्वेक्षण करवाकर डीपीआर राज्य सरकार के माध्यम से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को भेजने के लिए कहा है।

 

बांध लगाकर पानी को रोका जाने से झील में सारा साल पानी उपलब्ध होगा और नैनीताल की तरह बिलासपुर शहर की सुंदरता को भी चार चांद लगेंगे। इसके अलावा पूरा वर्ष वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी यहां पर बढ़ावा मिलेगा। इससे यहां पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा सकता है। जिससे कि बिलासपुर पर्यटन की दृष्टि में विश्व के मानचित्र पर उभरेगा। आपसे अनुरोध है कि जल्द से गम्भोरला ट्रसल के पास बांध बनाने प्रभावी कदम उठाए ताकि जल्द से जल्द बांध का शिलान्यास हो सके।

 

इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रेखा बिष्ट, तनवीर खान , पवना शर्मा इत्यादि समाजसेवी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...