रोजगार चाहिए तो 10 जुलाई को आईटीआई शाहपुर आएं

--Advertisement--

Image

– रोपड़ स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी लेगी कैम्पस इंटरव्यू ।
– उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
– कंपनी में खाली चल रहे 50 पदों को भरा जाएगा ।
– कैंपस साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को संस्थान में कोविड – प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन करना होगा ।
– किफायती दर पर खाने और रहने की व्यवस्था रहेगी ।
– कैंपस साक्षात्कार में फिटर , वेल्डर , इलैक्ट्रीशियन , मशीनिस्ट और टर्नर व्यवसायों में 2019 , 2020 और 2021 में आईटीआई पास युवा ले सकते हैं भाग ।

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में रोपड़ की फार्मास्यूटिकल कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 10 जुलाई को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर 50 युवाओं का चयन करेगी । इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने टर्नर , फिटर , मशीनिस्ट , वेल्डर और इलैक्ट्रीशियन व्यवसायों में 2019 , 2020 और 2021 में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो ।

 

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य डॉo तरुण कुमार ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी एक साल के लिए टेंप्रेरी आधार पर रखेगी , जिसकी एवज में उन्हें 9500 रुपए मासिक सैलरी मिलेगी । उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को संस्थान में कोविड- प्रोटोकॉल का पूर्णत : पालन करना होगा । उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाएगा ।

 

उन्होंने बताया कि इस दिन युवा अपना आधार कार्ड , रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र , बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र , शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से सम्बंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लांए ।
कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर जसविंदर सिंह सैनी ने फोन पर बताया कि कंपनी ब्रेकफास्ट 4.50 रुपये और डिनर 7.30 रुपए की सस्ती दर पर उपलब्ध करवाएगी । साथ में उनके रहने का प्रबंध भी रियायती दर कंपनी करेगी ।

 

उन्होंने बताया कि एक साल के बाद बिना ब्रेक के उन्हें अगले साल के लिए दोबारा से रखा जाएगा । 4 – 5 साल के बाद उनकी परफॉर्मेंस , दक्षता और व्यवहार के आधार पर उन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा । इसके अलावा कंपनी की तरफ से दी जाने वाली सभी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध रहेंगी । उन्होंने बताया कि यह एक एसी प्लांट है और यहां काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा निशुल्क रहेगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...