लंज महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं चलाने हेतु दिया ज्ञापन,जल्द कार्यवाही नहों हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जसवाल

 

उपमंडल काँगड़ा के अंतर्गत राजकीय कॉलेज लंज में विज्ञान विषय की कक्षाएं न चलने ओर महाविद्यालय में खाली पदों के चलते स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महाविद्यालय के शुरू हुए 6 वर्ष बीत चुके है लेकिन अभी तक महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं न तो शुरू की गई और अभी तक भी महाविद्यालय में काफी पड़ रक्त चल रहे है जिसके चलते चंगर क्षेत्र की 15 पंचायतों के बच्चों को धर्मशाला का रूख करना पड़ रहा है।

 

वहीं आज युवा क्लब अपर लंज के प्रधान गुगलु धीमान,बीडीसी सदस्य लंज प्रीतम चौधरी ,रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी सहित अन्य युवाओ ने उपमंडल अधिकारी काँगड़ा आईएएस अभिषेक वर्मा को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा है।

 

उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र की 15 पंचायतों के बच्चे जोकि निम्न वर्ग से सम्बंधित है जिनके लिए धर्मशाला में जाकर अध्ययन करना कठिन है लंज महाविद्यालय में विज्ञान संकाय न होने से अपनी इच्छित संकाय में शिक्षा से वंचित रह रहे है। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेताया है कि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों की सुनवाई नहीं होती है तो विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल रखी जाएगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

इस बारे में एसडीएम काँगड़ा अभिषेक वर्मा से बात हुई उन्होंने बताया कि डीसी काँगड़ा से विचार विमर्श कर उच्च शिक्षा विभाग से बात कर समस्या का निदान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...