नालागढ़ और पालमपुर में नौकरी का मौका, दस हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

--Advertisement--

Image

आइटीआइ से प्रशिक्षित युवाओं को नालागढ़ में एमएनसी कंपनी द्वारा रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में मैसर्ज माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलाजी लिमिटेड परवाणू की ओर से सात जुलाई को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

व्यूरो, रिपोर्ट

 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) से प्रशिक्षित युवाओं को नालागढ़ में एमएनसी कंपनी द्वारा रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में मैसर्ज माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलाजी लिमिटेड परवाणू की ओर से सात जुलाई को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

 

माडल आइटीआइ नालागढ़ के प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा इलेक्ट्रीशियन, फीटर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक ट्रेड के लिए साक्षात्कार रखे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी रोल पर रखा जाएगा।

 

उन्हें कंपनी द्वारा रियायती दर पर भोजन की सुविधा तथा ईपीएफ/ईएसआइ की सुविधा भी मिलेगी। इ’छुक अभ्यर्थियों  को अपने साथ योग्यता प्रमाण पत्र दसवीं व अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज, पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि लाने होंगे।

 

रोजगार के लिए नौ को पालमपुर आएं आइटीआइ पास युवा                                                                    आइटीआइ पास युवाओं के लिए नौ जुलाई को रोजगार उपकार्यालय पालमपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने बताया कि एलाइंस स्टाफ‍िंग, हिम टेक्नो फोर्ज लिमिटेड विलेज बिल्लनवाली साईं रोड बद्दी के माध्यम से विभिन्न कारखानों में आइटीआइ पास ट्रेड फिटर, मशीनिस्ट व टर्नर के 50 पदों को भरने के लिए नौ जुलाई सुबह साढ़े दस बजे साक्षात्कार रखे गए हैं। इन पदों के लिए आयुसीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है तथा वेतनमान 9500 रुपये प्रतिमाह व अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...