हादसा: जीप खाई में लुढ़की, पर्यटक की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य 

 

जिला कुल्लू के नग्गर-बिजली महादेव सड़क मार्ग पर सारूमारू वाऊडी के समीप लारी कोट में एक जीप खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई है।

 

वहीं कुल्लू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है, साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अजय सिंघवी निवासी लोअर परेल मुम्बई के रूप में की गई है। वह मनाली घूमने के लिए आया हुआ था।

 

 

पर्यटक अपनी जीप में सवार होकर नग्गर के जाणा वाटरफाल से होता हुआ बिजली महादेव की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक जीप का संतुलन बिगड़ गया और वह जीप के साथ ही सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। स्थानीय लोगों ने इस सड़क दुर्घटना के बारे में कुल्लू पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुल्लू अस्पताल भेज दिया।

 

एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सड़क दुर्घटना के कारणों की भी छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...