बैहल पंचायत के गांव माजरा में पानी के लिए हाहाकार

--Advertisement--

Image

निजि बोरवेल से किराए का पानी खरीद कर पी रहे हैं लोग, लोगों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार कि हमारी भी सुनो सरकार

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बैहल के गांव माजरा के लोगों को इन दिनों पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

 

हालांकि जल शक्ति विभाग ने ग्राम पंचायत बैहल और कौंड़ा वाला में जल जीवन मिशन के तहत पीने का पानी के लिए काम जोर-शोर से शुरू किया गया है। कुछ ऐसी गांव भी है जहां पर अभी तक जल जीवन मिशन के तहत पीने के पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है।

 

लोगों को पीने की पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे अरसे से उनके नल में पानी नहीं आ रहा है माजरा गांव के लगभग 10- 15 परिवार पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

 

कुछ स्थानीय वाशिंदे निजी बोरवेल से किराए का पानी लेकर पी रहे हैं हालांकि जल शक्ति विभाग ने दोनों पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत नई पाइप लाइन डालने का काम जोर-शोर से शुरू किया गया है। माजरा के लोग अभी भी इस योजना से वंचित है।

 

मौके पर पहुंचे जल शक्ति विभाग के जेई शुभम गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत बैहल और ग्राम पंचायत कौंड़ावाला में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को,- हर घर नल- योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। जिस पर काफी काम हो चुका है और जो गांव अभी भी छूटे हुए हैं उसमें भी नई पाइप लाइन डालने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि माजरा गांव के लिए एक ओवरहेड टैंक का भी निर्माण किया जाएग।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...