ज्वाली: विधायक अर्जुन ठाकुर ने करडियाल में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर जनता को सौंपा

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

ज्वाली उपमंडल के करडियाल में लम्बे समय से चल रही मांग को 28 लाख की लागत से बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र करडियाल के भवन का उद्घाटन कर अमलीजामा पहना कर ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने जनता को सौंप दिया है।

 

वहीं कई वर्षों से पक्की सड़क के लिए तरस रहे लोगों की मांग को पूरा करते हुए ब्राह्मण मोहल्ला से लेकर चौधरी मोहल्ला तक 20 लाख की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन कर जनता को सड़क सुविधा प्रदान कर दी गई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मांग को उन्होंने विधायक अर्जुन ठाकुर से चुनावों से पहले मांग रखी थी जिसे विधायक अर्जुन ठाकुर ने जनता से वादा किया था कि वह इस मांग को जरूर पूरा करेंगे। लोगों का कहना है कि पूरी उम्र बीत जाने के बाद उन्हें यह सड़क व आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र नसीव हुआ है।

 

जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल व विधायक अर्जुन ठाकुर का आभार प्रकट किया ।

 

विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा करने में तत्पर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने जनता सेवा में के कार्य को अमलीजामा पहना दिया है तथा कुछ कार्य को पूरा करवाने में लगे हैं।

 

इस मौके पर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी जतिंदर सिंह, शिंटू ठाकुर, गोगी पठानिया, विक्कू सनोरिया, कवि ठाकुर, नीतीश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा अश्विनी धीमान ग्राम पंचायत फारियां पूर्व उपप्रधान राकेश शर्मा बलवंत धीमान अश्विनी शर्मा, सुभाष शर्मा, हंसराज ,सुखदेव शर्मा, लेखराज ,डॉक्टर दीपक नरयाल, डॉ मनोज रपोत्रा लोक निर्माण विभाग जवाली के एसडीओ राजेश कुमार जई मोहित सहित कई लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...