तबादले के बाद राकेश कुमार प्रजापति को संदेशों की भरमार, लोग बोले- नहीं भुला पाएंगे उपायुक्‍त की सेवाएं

--Advertisement--

Image

जिला कांगड़ा के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के तबादले के बाद इंटरनेट मीडिया पर संदेशों की भरमार लग गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापित को उद्योग विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है

 

हिमखबर डेस्क

 

जिला कांगड़ा के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के तबादले के बाद इंटरनेट मीडिया पर संदेशों की भरमार लग गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापित को उद्योग विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है, जबकि राकेश कुमार प्रजापति का स्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डा. निपुण जिंदल लेंगे।

 

 

देर रात से ही फेसबुक पर राकेश कुमार प्रजापति को कांगड़ा की जनता संदेश भेज रही है। विभिन्न वाट्सएप ग्रुप व फेसबुक व अन्य माध्यमों से लोग अपना स्नेह राकेश कुमार प्रजापति के प्रति व्यक्त कर रहे हैं।

 

कोविड-19 काल में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के साथ एक टीम के रूप में काम करने वाले कोविड-19 अंगेस्ट कांगड़ा समूह क सदस्यों ने भेजे अपने संदेशों में कहा है कि कांगड़ा जिला में कोविड-19 के दौरान उनके द्वारा दी गई सेवाओं को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता।

 

रात हो या दिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था, जब भी किसी गंभीर विषय को लेकर फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाया भी और फील्ड से आने वाली समस्याओं को तुरंत समाधान भी किया।

 

यही कारण भी है कि वह जिला कांगड़ा के लोगों के दिलों में स्नेही के रूप में बस गए हैं। उनके कार्यों की जहां लोग प्रशंसा कर रहे हैं वहीं उनके व्यवहार को भी जनता सराह रही है।

 

न केवल जनता बल्कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके साथ काम करने का मौका मिला है। वह भी उनके स्वभाव व काम करने के तरीके से काफी खुश हैं।

लेकिन सभी को एक दुख जरूर है कि राकेश कुमार प्रजापति अब कांगड़ा से जा रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य व उनके परिवार के बेहतर स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ-साथ उनके जनकल्याण के कार्यों को जारी रखने के संदेश भेजे हैं।

 

वहीं, उपायुक्त कांगड़ा संदेश भेजने वाले सभी जनता को उनके संदेशों का जवाब भी दे रहे हैं और इस आपार स्नेह के लिए उनका आभार भी व्यक्त कर हे हैं। परिवर्तन नियम है और अधिकारियों को समय अवधि के बाद अन्य स्थान में अपनी सेवाएं देनी होती है। इसी के तहत अब राकेश कुमार प्रजापति उद्योग विभाग के निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...