नेपाली महिला की हत्या, देवर-जीजा ने अंजाम दी वारदात, पुलिस ने दबोचे दोनों

--Advertisement--

Image

किन्नौर, एस पी क्यूलो माथास

 

किन्नौर जिला में दो युवकों ने एक महिला की हत्या कर दी। घटना नामज्ञा पंचायत की बताई जा रही है। नामज्ञा में दो नेपाली मजदूरों ने 38 वर्षीय नेपाली महिला तागी थापा पुत्री नेने राणा निवासी गांव डिंगा तहसील खलंगा जिला जाझरकोट नेपाल की हत्या कर दी।

 

धनराज की शिकायत पर पुलिस थाना पूह में दोनों के खिलाफ धारा-302 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। किन्नौर पुलिस ने अब तक की जांच में दो लोगों को हत्या में संलिप्त पाया। पोस्टमार्टम के अनुसार मृतका की मौत सिर, मुंह व छाती पर लगी चोटों के कारण होना पाया गया।

पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि किन्नौर पुलिस ने इस मामले में अब तक नेपाली मूल के दो युवक देवर टेक बहादूर थापा पुत्र कृष्ण बहादूर 26 वर्ष व जीजा नीम बहादूर थापा पुत्र दलबीर थापा निवासी डिंगा जिला जाझरकोट नेपाल उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रिकांगपिओ के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियो को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...