पवन काजल बोले,बीरता कांड के पीड़ितों को दिलवाएंगे न्याय

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

 

बीरता में हुई खूनी झड़प में गत दिवस दूसरे घायल राकेश कुमार की मौत हो गई थी, जिसका मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने भी भाग लिया।

 

उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि वे हर प्रकार से उनकी सहायता करेंगे और उन्हें न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने मांग की है कि कांगड़ा थाना के स्टाफ को बदला जाए ताकि सही तरीके से इस दोहरे हत्याकांड की जांच हो सके।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घिनौनी घटनाएं हमारे प्रदेश में कभी नहीं होती थीं कि दिनदहाड़े कुल्हाड़ी व दराट से लोगों को काट दिया जाए। इससे पता चलता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि वह पीडि़त परिवारों के साथ हैं और उन्हें हर प्रकार से इंसाफ दिलवाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...