31 अगस्त से पहले विदेश जाने संबंधी दस्तावेज दिखाने जरूरी: सीएमओ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 22 जून।राजीव जस्वाल

 

कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की अवधि में ऐसे लोगों को छूट का प्रावधान किया जाएगा जिन छात्रों को शिक्षा के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा इसके साथ ही जिन व्यक्तियों को विदेशों की नौकरी के लिए जाना है इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा कर्मचारियों को भी कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की अंतराल को कम करने का प्रावधान किया गया है।

 

इन श्रेणियों में आने वाले लाभार्थियों को 31 अगस्त से पहले बाहर जाने संबंधी आवश्यक दस्तावेज ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को दिखाने होंगे ताकि जिला स्तर पर समेकित आंकड़ों को संकलित कर सकें।
 

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन ने बताया कि टीकाकरण की विशेष व्यवस्था पहली खुराक के 28 दिनों के बाद उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने विदेश यात्रा की योजना बनाई है, जो उस तारीख से 84 दिनों के वर्तमान अनिवार्य न्यूनतम अंतराल के पूरा होने से पहले आते हैं।

 

इस के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं उसके आधार पर ही टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम 21 जून 2021 से लागू होगा जिसमें निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की खुराक की कीमत प्रत्येक वैक्सीन निर्माता द्वारा घोषित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल द्वारा 150 रूपये प्रति खुराक सेवा शुल्क के रूप में लेने का प्रावधान किया गया है इसके साथ ही कोविशील्ड के लिए 780 रूपये, कोवैक्सीन के लिए 1410 रूपये, स्पूतनिक वी के लिए 1145 रूपये की दरें निर्धारित की गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...