प्रदेश सरकार तीन उपचुनावों के दृष्टिगत अपने चहेतों को चोर दरवाजे से नोकिरियां दे रही- सुधीर शर्मा

--Advertisement--

Image

शिमला,22 जून.जसपाल ठाकुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह तीन उपचुनावों के दृष्टिगत अपने चहेतों को चोर दरवाजे से नोकिरियां दे रही है और सभी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही है।
सुधीर शर्मा ने उद्योग मंत्री  पर आरोप लगाते हुए कहा है कि औद्योगिक विकास निगम में धांधलियों के चलते एक उच्च पद पर नियुक्ति की गई है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार अपने चेहतों को पुनः रोजगार देकर बेरोजगार युवाओं के साथ एक बड़ा अन्याय कर रही है।उन्होंने कहा है कि इस प्रकार का अन्याय सहन नही किया जा सकता।
सुधीर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुद्दे है जो सरकार की अकुशलता के कारण लोगों को भुगतनी पड़ रही है।कोरोना के चलते प्रदेश में होटल व इससे जुड़े ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय पूरी तरह ठप्प पड़ा है।
सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नही दी है।उन्होंने निजी टंस्पोर्टरों को कोरोना काल मे शतप्रतिशत टेक्स छूट देने की मांग भी सरकार से की है।
सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि वह पेट्रोल डीजल पर से वेट कम कर लोगों को इसके बड़तें मूल्यों से कोई राहत दे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

SIS India Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के...

गगल में दर्दनाक हादसा: बस ने कुचला रछियालू का युवक, मौके पर मौत

कांगड़ा के गगल में मांझी पुल के पास दर्दनाक...