कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे युवाओं की भीड़ बेकाबू, बुलानी पड़ी पुलिस

--Advertisement--

Image

ढलवान, नरेश कुमार

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढलवान में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे ! वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह सात बजे से ही अस्पताल परिसर में कतारें लगनी शुरू हो गई थी !

स्वास्थ्य केंद्र ढलवान के कर्मचारियों द्धारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई, तो पहले वैक्सीन लगाने के चक्कर में भीड़ बेकाबू हो गई ! इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं दिखा ! मौके की परिस्थतियों को देखकर स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर बनीता ने पुलिस थाना हटली (बल्द्वाडा) को सुचना दी !

 

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्धारा भीड़ को नियंत्रित करके वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू करवाई गई ! इस दौरान लोगों में काफी रोष देखा गया और वे जमकर विभाग को कोसते नजर आए !

 

वैक्सीन लगाने पहुंचे लोगों का कहना था कि वे सुबह से कतारों में लगे हुए थे, जबकि बाद में आए लोग लाइनों में न लगकर बीच में घुस गए और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जिससे उन्हें बिना वैक्सीन लगवाए ही खाली हाथ घर लौटना पड़ा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...