मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ संपादक डाॅ. रणजीत सिंह राणा के निधन पर किया शोक व्यक्त

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ संपादक, डाॅ. रणजीत सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। डाॅ. राणा का मंगलवार प्रातः पीजीआई चण्डीगढ़ में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा ने भी डाॅ. रणजीत सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में शोेक सभा का आयोजन किया और विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने डाॅ. रणजीत सिंह राणा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डाॅ. राणा ने विभाग को अपनी मूल्यवान सेवाएं प्रदान की है, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाॅ. राणा मित्रतापूर्ण और मिलनसार व्यक्ति थे,

जिन्होंने लम्बे समय तक विभाग के लिए कार्य किया। डाॅ. राणा सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे और शिमला से दिव्यांगो के लिए चलाई जा रही गैर सरकारी अभिभावक संस्था उड़ान के संस्थापक थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...