शाहपुर: मछयाल में कलयुगी बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर के तहत लगती ग्राम पंचायत नेरटी के मछयाल गांब में एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकरी के मुताबिक शाहपुर की ग्राम पंचायत नेरटी के मछयाल निवासी सुनील कुमार उर्फ बबलू ने किसी बात को लेकर अपने पिता खुशाल सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा तैश में आकर कुल्हाड़ी से बार कर हत्या कर दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा खुशाल सिंह को शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी व आरोपी की मां के अनुसार सुनील ने कमरे में जाकर उनके पति पर कुल्हाड़ी से बार कर हत्या कर दी। आरोपी अपने माता पिता का इकलौता बेटा है, उसकी दो बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है।आरोपी की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है।

इस बारे जब थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन राजपूत से बात की तो उन्होंने बताया कि सुनील कुमार ने अपने पिता खुशहाल सिंह पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सुनील कुमार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...