फिर भागी गरली अनाथ आश्रम से 13 साल की नाबालिग लड़की

--Advertisement--

Image

परागपुर, आशीष कुमार

जिले में स्थित गरली अनाथ आश्रम में रह रही 13 वर्षीय लड़की के भागने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आश्रम से जुड़ा हुआ यह मामला पहली बार घटित नहीं हुआ है।

इससे पहले भी लड़कियां आश्रम से भागने की कोशिश कर चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने इस मामले पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। वहीं अब नाबालिग लड़की के भागने से एक बार फिर आश्रम के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला सोमवार रात साढ़े आठ बजे का है। जब लड़की अचानक से आश्रम से गायब हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी जवालामुखी तिलक राज के नेतृत्व में रक्कड़ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को आश्रम से करीब दो किलोमीटर दूर गांव ब्यौला (मूही) से ढूंढ निकाला है।

लड़की से पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी एसडीएम देहरा धनबीर सिह ठाकुर को मिली तो वे भी गरली अनाथ आश्रम पहुंचे और आश्रम की स्थित का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि यह नाबालिग लड़की एक हफ्ते पहले ही गरली अनाथ आश्रम आई थी। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि नाबालिग लड़की अचानक रात को चकमा देकर क्यों भाग निकली और रात के अंधेरे में भाग कर कहां जा रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...