नगरोटा सूरियाँ: ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला हादसा ,चलती एचआरटीसी बस पर गिरा पेड़ एक महिला घायल

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ, मुनीश पॉल

देहरा-नगरोटा सूरियां मुख्य मार्ग पर बिलासपुर के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया।जानकारी के अनुसार देहरा डिपो की बस नंदपुर रूट पर जा रही थी तो बिलासपुर के समीप सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त पेड़ अचानक चलती बस पर गिर गया, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

हालांकि घटना मैं बस मैं सवार एक महिला को चोटें लगी हैं, जिसे हरिपुर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। हादसे के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जिसके चलते कई बसों के रूट फेल हो गए।

स्थानियों लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे जो पेड़ दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हैं, उनकी काट छांट की जाए या हटाया जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...