घर के साथ लगते डंगे से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक व्‍यक्ति की ऊंची जगह से गिरकर मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि जंगला निवासी धगड सिंह पुत्र परस राम की घर पास डंगे से गिरने से मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धगड सिंह सुबह अपने घर पास शौच करने के लिए निकला तो उसका पांव फिसल गया, जिससे वह घर के साथ लगते डंगे से नीचे गिर गया। परिवार के सदस्‍य उसे उठाकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पंहुचाया, जिसका निरीक्षण करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर शाम शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...