केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के अस्‍थायी परिसर शाहपुर में केवल पठानिया की अगुवाई में लोगों का प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

केंद्रीय विश्‍वविद्यालय की शाहपुर में चलने वाली कक्षाएं यहीं चलती रहनी चाहिएं। केंद्रीय विवि का देहरा व धर्मशाला में परिसर स्थापित होने जा रहा है, ऐसे में शाहपुर को नजर अंदाज न किया जाए।

शाहपुर की अनदेखी के विरोध में कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं सहित स्‍थानीय लोगों ने केंद्रीय विवि शाहपुर छतड़ी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने मांग की कि केंद्रीय विवि का 25 से 30 प्रतिशत भवन निर्माण यहीं पर किया जाए व यहां के लोगों को यह सुविधा दी जाए। उन्होेंने बताया 12-13 साल से केंद्रीय विश्‍वविद्यालय प्रबंधन शाहपुर कॉलेज के भवन का प्रयोग कर रहा है।

यहां के लोगों ने भी ऋण आदि लेकर दुकानें व रिहायश का प्रबंध यहां आने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए किया है। लेकिन एकाएक यहां से केंद्रीय विवि का सारा परिसर स्थानांतरित होता है तो लोगों को कोरोना काल के साथ दूसरी बड़ी मार पड़ेगी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा केंद्रीय विवि शाहपुर से जा रहा है, इसका विरोध कर रहे हैं। जब देहरा व धर्मशाला में परिसर नहीं थे तो शाहपुर ने अपने कॉलेज को देकर यहां पर केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को चलाया। करीब दस से 12 साल से यहां पर केंद्रीय विवि अस्थायी परिसर में चलता रहा।

यहां पर लोगों को सुविधा देने के लिए ऋण लेकर दुकानों व रिहायश का निर्माण कर लिया गया। अब एकाएक यहां से केंद्रीय विवि परिसर के चले जाने से लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

इसलिए ज्यादा नहीं कम से कम 30 प्रतिशत केंद्रीय विवि परिसर का निर्माण शाहपुर में किया जाए, ताकि यहां पर भी व्यवस्था बनी रहे और यहां के लोग भी लाभांवित हों।

जिस तरह से धर्मशाला व देहरा जिला कांगड़ा का हिस्सा हैं उसी तरह से शाहपुर भी जिला कांगड़ा का हिस्सा है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्‍य नीना ठाकुर सहित अन्य गण्‍यमान्य मौजूद रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...