जयराम बोले-शादी समारोह जैसे आयोजनों में अभी अधिक छूट देना उचित नहीं

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शादी समारोह जैसे सार्वजनिक आयोजनों में अभी अधिक छूट देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे गिर रहा है लेकिन अभी भी पूरी एहतियात बरतनी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों को खोलने पर विचार करेगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को खोलने के विषय पर भी मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसी भी स्तर पर ढील नहीं बरती जाएगी ताकि तीसरी लहर से बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हालात से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

लंबे समय तक पर्यटन गतिविधियों पर विराम नहीं लगा सकती सरकार

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार लंबे समय तक पर्यटन गतिविधियों पर विराम नहीं लगा सकती है, ऐसे में होटल संचालकों के साथ पर्यटकों को पूरी एहतियात बरतनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की बैठक आगामी सप्ताह आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें कोविड-19 के मौजूदा हालात पर चर्चा करने के अलावा राज्य में लगी बंदिशों को हटाने को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...