ग्राम पंचायत सुलपुर-जबोठ में कोरोना टेस्ट को आगे आये 90 लोग , सभी नेगेटिव

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की तहसील बल्द्धाडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुलपुर- जबोठ में कोरोना टेस्टिंग कैम्प का आयोजन किया गया ! इस कोरोना टेस्टिंग कैम्प में लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाने में खासी दिलचस्पी दिखाई ! युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी स्वेच्छा से कोरोना टेस्टिंग करवाने को आगे आये !
और लगभग 90 लोगों के टेस्ट करवाए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगटिव आई !

 

ये आपको बता दें कि कोरोना पर काबू पाने के लिए प्रदेश भर की पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर बल दिया गया है ! सरकार द्धारा ग्रामीण स्तर पर कोविड जाँच को एक विशेष मुहिम की शुरुआत की गई है ! ताकि किसी भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का प्रारंभिक स्थिति में ही ईलाज शुरु हो सके और समय पर सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें और पुरे प्रदेश को पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त प्रदेश घोषित किया जा सके !

 

डॉक्टर नीलम कुमारी ने बताया कि भले ही कोरोना टेस्टिंग में संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है , परंतु संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है ! उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है !

 

इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रवि राणा वार्ड मेम्बर पवन कुमार ,मनोहर लाल डाक्टर नीलम कुमारी , सीएचओ अंजलि वर्मा , सीएचओ अनु रानी , , आशा वर्कर किरण कुमारी , कुंता देवी ने इस कोरोना टेस्टिंग कैम्प के आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए छूटे आशियाने, रछियालू में 12 मकान खाली; घर छोड़ते भावुक हुए लोग

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया के बीच रछियालू में...

कुल्लू दशहरा आज से शुरू, ढालपुर में जुटेंगे देवी-देवता; निकलेगी भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय...