पालमपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्‍कर्म, फिर कर दिया इनकार, केस दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

उपमंडल पालमपुर के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने साथ लगते गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज भी की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवती के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि युवक और वह पिछले छह साल से संपर्क में थे। वहीं पिछले साल युवक ने उसके साथ शादी करने के बात कही। शादी की बात होने के बाद वह दोनों पिछले नाै माह से एक साथ रहते थे।

 

शिकायत के अनुसार युवक ने अब शादी शादी करने से इंकार कर दिया है। जैसे ही युवक ने शादी के लिए इनकार किया तो महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा युवक पर दुष्कर्म का आराेप लगाया है। युवक व महिला पालमपुर शहर के साथ लगते गांव के निवासी है।

 

आरोपित युवक अविवाहित, जबकि शिकायतकर्ता एवं पीड़िता 31 वर्षीय विधवा बताई जा रही है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में यह भी बताया कि कुछ समय पहले वह गर्भवती भी हो गई थी। इस पर युवक ने कहा कि बिना शादी के बच्चा सही नहीं है। इसको लेकर युवक बार बार दबाव बना रहा था कि गर्भपात करवा लो।

 

उसके कहने पर महिला गर्भपात भी करवाया था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। इस संदर्भ में अभी तक काेई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डीएसपी अमित कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत की सत्य जांचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि युवक काे थाना तलब किया जाएगा व पूछताछ की जाएगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...