जंगल में मिली थी अधजली लाश, जांच की तो सामने आई दिल दहलाने वाली वारदात

--Advertisement--

Image

जंगल में मिली थी अधजली लाश, जांच की तो सामने आई दिल दहलाने वाली वारदात, हिमाचल के जंगल में दो दिन पहले मिली थी अधजली लाश, विधायक राकेश सिंघा ने मामले में की थी निष्पक्ष जांच की मांग

व्यूरो, रिपोर्ट 

 

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दो दिन पूर्व यहां जंगल से बरामद अधजले शव के मानने की जांच में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्रदेश के ठियोग उपमंडल की स्थित भड़हेच गांव के नाले में पुलिस को एक अधजला शव बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने कारवाई को अंजाम दिया है।

 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में ठियोग पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि श्याम सिंह लठ पुत्र हरिदत्त ने अपने नेपाली नौकर की हत्या कर दी।

 

उसने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नौकर की लाश को पास के घने जंगल में जला दिया है। मामले की साक्ष्य सामने आने के बाद श्याम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

गौर हो कि 15 जून के शिमला के उपमंडल ठियोग के भड़हेच गांव के नाले में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में जांच चल रही थी।

 

 

मामला तब तूल पकड़ गया जब विधायक राकेश सिंघा ने इस मामले को लेकर एसपी शिमला मोहित चावला से निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जुन्गा से फोरेंसिक लैब की टीम ने भी घटना स्थल का दौरा किया था और मौके से सैंपल लिए।

पुलिस इस बात को लेकर हैरान थी कि जब गांव में किसी की मौत ही नहीं हुई तो फिर ये शव यहां कैसे आया, आखिर इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...