मेरे जन्मदिन पर जरूरतमंद परिवारों तक यथासंभव मदद पहुंचाएं- राहुल गांधी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि 19 जून को बिलासपुर युवा कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जरूरत मंद परिवारों की मदद करेगी।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने साफ मना किया है कि कोरोना महामारी के चलते देश के लाखों लोग अपनी जान गवा बैठे है, तो ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर केक काटकर खुशी न मनाए उन्होंने साफ तौर पर जन्मदिन मनाने के लिए मना किया है। उनके निर्देश है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस मुश्किल की घड़ी में जरूरत मंद परिवारों तक यथा सम्भव मदद पहुंचाए।

 

आशीष ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर बिलासपुर युवा कांग्रेस जिला की 4 विधानसभा क्षेत्रों में जंहा जंहा राशन की जरूरत होगी वँहा राशन वितरित किया जाएगा और साथ मे जो कोरोना पॉजिटिव परिवार है उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा जाएगा। साथ मे उन्हें दवाइयां या आयुष क्वाथ काढ़ा वितरित किया जाएगा।

आशीष ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी पुनः सत्ता काबिज करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...