सेना की लिखित परीक्षा अब 25 जुलाई को

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मण्डी एम राजाराजन ने सूचित किया है कि सीएच सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में पहली मार्च से 12 मार्च, 2021 तक जिला कुल्लू, मण्डी और लाहौलस्पिति के नवयुवकों के लिए सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक तथा हिमाचल प्रदेश के सभी जिला के नवयुवकों के लिए सैनिक तकनीकी, एविएशन, सैनिक नर्सिंग तथा सैनिक तकनीकी गोला बारूद की लिखित परीक्षा 27 जून, 2021 को पड्डल मैदान में जो आयोजित की जानी थी,को अब कोविड के कारण स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब यह परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय, मण्डी में आयोजित की जायेगी । उन्होंने यह भी सूचित किया कि रीमेडिकल में पास हुए 55 उम्मीदवारों ने अभी तक सेना भर्ती कार्यालय, मण्डी में मूल दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं ।

 

उन्होंने उन सभी उम्मीदवारों को सूचित किया कि वे मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय मंडी में रिपोर्ट करें तथा अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करें । उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...