पेयजल समस्या से गुस्साए ढन के लोगों ने विभागीय कार्यालय का किया घेराब।

--Advertisement--

Image

चेताया तीन दिन में समस्या हल न हुई तो विभागीय कार्यालय में देंगे धरना–

जवाली, माध्वी पंडित

जवाली उपमंडल की ग्राम पंचायत ढन के बाशिंदों ने पेयजल समस्या से हताश होकर गुरुवार को जल शक्ति विभाग जवाली के कार्यालय में पहुंचकर पंचायत प्रधान बीना देवी व महिला मंडल प्रधान कमलेश कुमारी के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।

विभागीय कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के साथ काफी गहमा-गहमी हुई । पंचायत प्रधान बीना देवी, महिला मंडल प्रधान कमलेश कुमारी सहित काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

 

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के वार्ड नं एक, दो व 6 के लोग पिछले 9 दिनों से पेयजल की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। तीन वार्डों में करीबन 1100 आबादी है जोकि चिलचिलाती गर्मी में पानी को तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय सुस्त कार्यप्रणाली के कारण जनता को पेयजल की समस्या हुई है।

गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि न तो पीने को पानी मिल रहा है और न ही नहाने व पशुओं को पिलाने के लिए पानी नसीब हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि हर बार गर्मियों में ढन ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि घरों में लगाए गए निजी नल शोपीस बनकर रह गए हैं।

 

विभाग पानी का बिल तो भेज देता है लेकिन पानी देना भूल जाता है। उन्होंने कहा कि हमें टैंकों से पानी दिया जाए तथा ट्यूबवेल को दूसरे ट्यूबवेल से जोड़कर पानी की सप्लाई दी जाए। जनता ने चेताया कि अगर तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

इस मौके पर मुलख राज, प्रदीप कुमार, हरदीप कौर, बलदेव राज, जोगिंदर सिंह, साहिल धीमान सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

क्या कहते हैं एक्सईएन नीरज भोगल:
वीओ- एक्सईएन नीरज भोगल ने कहा कि ट्यूबवेल की मोटर बीच में गिर गई है जिसको निकालने में टीम लगी है। उन्होंने कहा कि जब तक मोटर बाहर नहीं निकलती तब तक टैंकों से लोगों को पानी की सप्लाई पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या को हल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...